बीबी बनी मुंह नोचा, पति को किया घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक की पत्नी अचानक मुंह नोचा बन गयी| मारपीट के दौरान उसने पति के चेहरे पर काट लिया, जिससे वह गंभीर हो गया| उसे उपचार हेतु भेजा गया| पुलिस नें मामले में एनसीआर पंजीकृत की है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छाबनी फाटक निवासी दीपक पुत्र कैलाश चद्र नें एनसीआर दर्ज करायी| जिसमे कहा कि उसका पत्नी संगीता से आये दिन विवाद होता था| लेकिन रविवार को तो उसने रिश्तो की सारी हदें पार हीकर दीं| संगीता नें लाठी-डंडो से पहले अपने पति दीपक की पिटाई कर दी वहीं जब इतने से भी संतुष्टि नही मिली ओ उसने पति के चेहरे को दांतों से काटकर लहुलुहान कर दिया | पुलिस नें पीड़ित पति का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया| वह पुलिस से गुहार लगायी साहब ,मुझे मेरी बीबी से बचाओ! शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि जाँच की जा रही है| एनसीआर पंजीकृत की गयी है|