भाई से विवाद में पेट में मार ली गोली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भाईयो के विवाद में खुद को गोली मार ली| जिससे पेट में गोली लगने से गंभीर हो गया| उसे निजी चिकित्सक के पास भर्ती किया गया|
थाना नवाबगंज के ग्राम कुतबुद्दीनपुर निवासी 33 वर्षीय संजीब यादव पुत्र उजीरा सिंह यादव को पेट में गोली लगनें के बाद उसे शहर के नाला मछरटटा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया| जहाँ घायल के चाचा राम दास ने बताया की छोटे भाई अनुज से कहा-सुनी हो गयी थी| जिसके चलते संजीव ने तमंचे से खुद को गोली मार ली | पेट में गोली लगनें से संजीव गंभीर हो गया | परिजन उसे नवाबगंज के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गये लेंकिन हालत नाजुक होनें पर उसे रिफर कर दिया| जिसके बाद परिजन उसको लेकर नाला मछरटटा एक निजी अस्पताल में पंहुचे और भर्ती कराया|
सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, कोतवाल विनोद शुक्ला, क़ादरी गेट थानाध्यक्ष राजेश राय, घोड़ा नखास चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी, घुमना चौकी इंचार्ज मोहन सिंह मौके पर पंहुचे|