पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव परिवार सहित भाजपा में शामिल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव परिवार सहित भाजपा में शामिल हो गये| उन्होंने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सामने भाजपा की सदस्यता ली|
दरअसल नरेंद्र सिंह यादव का परिवार पुस्तैनी राजनीति से जुड़ा रहा| उनके पिता बाबू राजेन्द्र सिंह भी मंत्री रहे हैं| इसके बाद 7 बार के विधायक बाबू नरेंद्र सिंह यादव को सपा सरकार में होमगार्ड और पीआरडी मंत्री बनाया गया| वर्तमान में उनकी पुत्री मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के समर्थन से बनी लेकिन प्राथमिक सदस्यता नही ली थी| जिससे वह लगातार वह विरोधियों को खटक रहे थे| सोमवार को लखनऊ भाजपा कार्यालय में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व पूर्व लोक सभा प्रत्याशी सचिन सिंह यादव नें प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की| लेकिन नरेंद्र सिंह यादव के भाजपा में शामिल होनें के साथ ही साथ आगामी 2024 व 2027 तक के आंकड़े लगानें लगें हैं|
पूर्व सपा विधायक रामेश्वर के खिलाफ निर्दलीय लड़ा था लोक सभा चुनाव
पूर्व मंत्री के पूर्व सचिन सिंह यादव नें वर्तमान में जेल में निरुद्ध सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर के खिलाफ 2014 में लोक सभा का चुनाव निर्विरोध लड़ा था| जिससे वह काफी सुर्खुयों में भी रहे थे| फिलहाल अब पूर्व मंत्री परिवार ने राजनीति की नई पारी शुरू कर दी है|