अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर, एक रिफर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) रविवार को थानाक्षेत्र के बदायूं मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर वहां भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल में भेजा। एक की हालत गंभीर होने पर उसको सैफई रेफर कर दिया गया है।
जरियनपुर से शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग का गंगा पर क्षतिग्रस्त कोलाघाट पुल ठीक नहीं कराया गया। इस कारण बड़े शाहजहांपुर जाने वाले बड़े वाहन अमृतपुर बदायूं मार्ग से होते हुए जाते हैं। जिस कारण इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक हो गई है। जिससे हादसा भी होने लगे हैं। रविवार को अमैयापुर निवासी भूरे जाटव का पुत्र निखिल गांव के दोस्त सुखवीर के साथ बाइक से कसबा में सामान खरीदने गया था। वहां से घर लौटते समय बदायूं मार्ग पर ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक निखिल और उस पर बैठा सुखवीर घायल हो गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया। घायल निखिल की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। दूसरे का इलाज लोहिया अस्पताल में हो रहा है। बाइक चलाते समय निखिल हेलमेट नहीं लगाए था।