“समर्थ” नें मनाया गाँधी जयंती पर स्वच्छता पर्व

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: समाजिक संस्था समर्थ के द्वारा गांधी जयंती स्वच्छता पर्व के रूप में मनायी गयी| इसके साथ ही सभी को अपने आस-पास सफाई रखने की नसीहत दी गयी|
नगर के नवभारत सभाभवन में संस्था के 5  वर्ष पूर्ण होनें पर सांस्कृतिक कार्यक्रम  आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि के रूप में सांसद  मुकेश राजपुत ने पंहुचकर सभी को स्वच्छता की
शपथ दिलायी| संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय नें सभी को संस्था के उद्देश्य से अवगत कराया| उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता नें प्रतिएक व्यक्ति को प्रतिदिन दो घंटे सफाई अभियान चलाने की सलाह दी| सचिव रोहित सफ्फडपिछले चार वर्षों के संस्था द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला गया|
इस दौरान प्रवीन सफ्फड, अंजुम दुबे, गौरव सफ्फड, दीपक रंजन सक्सेना, वैशाली सफ्फड व रेनू सिंगतिया आदि रहे|