मौत के कुंए में मुंह के बल गिरा बालक गंभीर, पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर लगाया जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) वर्षों से सड़क पर टूटे जाल को लापरवाही के चलते ठीक ना करनें में एक बालक की जान पर आ बनी| बालक पिता की स्कूटी से सड़क पर खुले गड्डे में जा गिरा| जिससे वह गंभीर हो गया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया| आक्रोशित लोगों नें सड़क पर जाम लगा दिया|  वह पालिका अध्यक्ष और ईओ को मौके पर बुलानें की मांग कर रहें है|
शहर के नाला मछरटटा पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास के निकट सड़क के नीचे ने निकले नालों के होल पर लोहे के जाल पड़े है| जो बीते कई वर्षों से टूटे पड़े थे| कई बार जेएनआई नें भी इस गंभीर जनसमस्या को जिम्मेदारों |तक पंहुचानें के लिए कई समाचार प्रकाशित किये थे| इसके बाद भी पालिका के कानों पर जूं नही रेंगा| कई बार सामाजिक संगठनों नें भी विरोध किया लेकिन दाल नही गली| आखिर लापरवाही का परिणाम सामने आया|
दरअसल बुधवार को एक स्कूटी सबार अपने मासूम पुत्र को लेकर निकल रहा था |उसी समय उसकी स्कूटी के बैठा उसका मासूम पुत्र निकलकर सड़क पर टूटे जाल से नाले के गड्डे में चला गया| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया|
स्थानीय लोगों नें बमुश्किल उसे बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेजा| लेकिन घटना से लोगों में आक्रोश पनप गया| व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया|आक्रोशित लोगों नें पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व ईओ रविन्द्र कुमार को मौके पर आने की मांग रखी|
मौके से मुंह फेरकर चले गये नगर मजिस्ट्रेट
जिस जाम लगा था और लोग गंभीर समस्या के सम्बन्ध में मांग कर  रहे थे उसी समय नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य उधर से गुजरे| लेकिन जाम लगा होंने के चलते वह मौके पर समस्या का निस्तारण करानें की जगह वापस लौट गये|
बाद में पालिका अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल मौके पर पंहुचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को आगामी 1 अप्रैल अब तक हर कीमत पर निर्माण कार्य पूर्ण करानें के का लिखित भरोसा दिया|
नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता रविन्द्र कुमार ने बताया कि बात हो गयी है| कुछ नाले के जाल को फिलहाल तत्काल बंद करा दिया जायेगा| विधिवत कार्य एकदो दिन में शुरू कराया जा रहा है|