वॉक रेस में चंचल और आकाश नें बाजी मारी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: महात्मा गाँधी जयंती पर महिला व पुरुष वर्ग में 5 व 3 किलोमीटर वॉक रेस का आयोजन जिला खेल कार्यलय फतेहगढ़ में किया गया|
जिला खेल अधिकारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षक और खिलाडियों के मध्य बालीबाल मैच का आयोजन किया गया| जिसमे प्रशिक्षकों की टीम विजेता रही| इसके बाद वॉक रेस का शुभारम्भ युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेश यादव व जिला क्रीडा अधिकारी के द्वारा किया गया| प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को पुरस्कार दिये गये| वॉक रेस में चंचल और आकाश नें बाजी मारी| इस दौरान ताईक्वाडो संघ के सचिव अजय प्रताप सिंह, शैवर अली, अशोक दुबे आदि रहे|