14 बाढ पीड़ितों को भूमि का हुआ आवंटन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) रामगंगा में आयी बाढ़ से नदी के किनारे वाले गाँव सैलाब की चपेट में हैं| जिससे ग्रामीणों के मकान भी नदी के कटान में चले गये | अब जिला प्रशासन की कवायद के बाद 14 ग्रामीणों को भूमि का आवंटन कराया गया है |
तहसील अमृतपुर के ग्राम अलादपुर भटौली के दर्जनों ग्रामीणों रामगंगा में आई बाढ़ और उसके कटान से अपने घरों को खो बैठे। पक्के मकान नदी की चपेट में आये और वह गए। बाढ़ ने लोगों को बेघर कर दिया। ग्रामीण समय रहते पक्के मकानों को गिरा कर उनकी ईंटें निकालनें में लगे हैं| ग्रामीण दूसरी जगह पर आशियाना बनाने के लिए घरों से ट्रैक्टरों पर सामान लादकर निकले। अधिकारियों और शासन के लाख प्रयास के बाद भी इन्ग्राहे मीणों को बेघर होने से नहीं बचा पाये। गांव में रहने वाले दर्जनों ग्रामीण अब खानाबदोशों की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो चुके हैं। गांव के निवासी एक दम अपने घर तो नहीं बना सकते इसलिए दूसरे गांव में पहुंचकर किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर हो गए है। ग्रामीण अपने गृहस्थी का सामान निकाल कर पड़ोस के गांव करनपुर दत्त में पहुंचे और वहीं रहने लगे। इन लोगों ने बताया कि उनके मकान पक्के बने हुए थे। रामगंगा नदी से काफी दूरी पर थे। लेकिन तेज कटान के दौरान उनके मकान काटन की जद में आ गये और नदी में वह गये। अब उनके पास फिलहाल रहने के लिए कोई भी छत मौजूद नहीं है। प्रधान जयचंद के द्वारा लगातार सभी ग्रामीणों को सहायता उपलब्ध करायी जा रही है| वहीं ग्राम समाज में इन्हें दो-दो डेसिमल जगह 14 व्यक्तियों को दे दी है| जल्द ही इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा