लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव:अखिलेश यादव  

LUCKNOW Politics Politics- Sapaa Politics-BJP UP NEWS सामाजिक

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को भाजपा की विदाई का वक्त बताया है।प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ष 2014 में सत्ता में आई थी अब 2024 उसकी विदाई का वक्त है।भाजपा की विदाई में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाला चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा लोकतंत्र को मिटाने पर उतारू है। संविधान की संस्थाओं को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है।समाजवादी सरकार में राज्य में जो विकास कार्य हुए,उनका रिकार्ड भाजपा तोड़ नहीं सकती है। भाजपा को यही रास्ता सूझता है कि वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करे। हमारे नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं और बदले की भावना से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।भाजपा अपने विरोधियों को दुश्मन मानती है क्योंकि उसमें सहिष्णुता की लोकतांत्रिक भावना ही नहीं है।