ट्रैक्टर नें साइकिल सबार अधेड़ को कुचला, मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें साइकिल सबार ग्रामीण को कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | उसे सीएचसी में भेजा गया जहाँ मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी 55 वर्षीय अवधेश पुत्र दयाराम मिश्रा साइकिल से गुजरपुर गये थे| वहां से वह वापस लौट रहे थे | ग्राम परमापुर के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें उसे कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| घायल साइकिल सबार को उपचार के लिए सीएचसी राजेपुर 108 एम्बुलेंस से भेजा गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की पत्नी अनीता मिश्रा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के चार पुत्र है| मृतक अवधेश किसान थे|