संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ससुराल में नवविवाहिता की मौत हो गयी| मौके पर पंहुचे मृतका के स्वजनों नें दहेज के लिए हत्या किये जानें का आरोप लगाया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना नवाबगंज के ग्राम जानकीपुर निवासी सुमित कुमार राजपूत का विवाह बीते 22 जून 2022 को जनपद कन्नौज के गोसाईगंज के ग्राम भवानीपुर निवासी नन्ही देवी राजपूत के साथ हुआ था| मृतका नन्ही देवी के भाई कश्मीर सिंह नें बताया कि बुधवार शाम लगभग 7:30 बजे नन्ही नें फोन कर बताया था कि ससुराली उसके साथ मारपीट कर रहें है| जिसके बाद नन्ही का फोन बंद हो गया | लगभग रात 9:30 बजे वह बहन की ससुराल जानकीपुर पंहुचे तो ससुराल वाले घर से फरार थे| उसका शव घर पर रखा था| घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पंहुची| मृतका के 10 दिन की दुधमुही बच्ची है| प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, हल्का प्रभारी प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतका का शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |