बहु से अश्लीलता करने पर पुत्र ने गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम इमादपुर थमरई निवासी रतिराम बीती शुक्रवार की देर रात मौका देखकर अश्लीलता कर रहा था| इसका विरोध जब उसके बेटे ने किया तो वह नही माना| जिसके बाद मजबूरन पुत्र ने पिता रतिराम को गोली मार दी| जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी| उसे कानपुर में भर्ती किया गया|

बीते शुक्रवार रतिराम ने अपनी पुत्रबधू से छेडछाड करने लगे| जब इसकी जानकारी उसकी पति अंकित को हुई तो उसने इसका विरोध शुरू कर दिया| तो पिता ने पुत्र पर तमंचा तान दिया| जिस पर धक्का-मुक्की में तमंचा अंकित ने छीन लिया और आक्रोशित अंकित ने कलयुगी पिता पर गोली चला दी| गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया| परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गये| जंहा से उसे रिफर कर दिया गया| परिजनों उसे कानपुर लेकर चले गये| पुलिस ने गोली मारने के आरोप में अंकित को गिरफ्तार कर लिया|

थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है|