मृतक की जमीन हड़पनें में 11 फंसे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) मृत भाई की जमीन हड़पने में आधा दर्जन सगे भाईयों सहित 11 पर न्यायालय के आदेश पर एफआईआर पंजीकृत की गयी है| पुलिस नें तफ्तीश शुरू कर दी है|
दरअसल थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी परबीन बेगम पत्नी स्वर्गीय शमसाद नें न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया| जिसमे मो० नौशाद, मो० दिलशाद, मो. इरशाद, मो० इरफान, मो. इमरान, मो. रिजवान पुत्र अरफाक हुसैन, खालिद पुत्र उस्मान, शहनूर हुसैन पुत्र जफरुद्दीन, मो. शानू सिद्दीकी, मो. राजा सिद्दीकी व सैब सिद्दीकी पुत्र इसरार पर आरोप है| जिसमे कहा कि आरोपियों नें कुटरचित तरीके से फर्जी बसियत बनवाकर उसके पति शमसाद के हिस्से की जमीन हड़प गया| जब इस सम्बन्ध में तहसीलदार व रजिस्ट्रार से शिकायत की तो आरोपियों नें जान से मारनें की धमकी दी| बीते 12 अगस्त 2022 को आरोपी उसके घर पर दाखिल हुए| आरोपी मारपीट, गाली-गलौज करनें लगे| शोर मचानें पर आरोपी जान से मारनें की धमकी देकर फरार हो गये|