बाइक सबार महिला की अज्ञात वाहन टक्कर से मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बाइक से अपने पुत्र व पौत्र के साथ फर्रुखाबाद जा रही थी| तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो|

जनपद कन्नौज के इंदरगढ़ अनंतपुर निवासी 50 वर्षीय रानी देवी पत्नी अमर सिंह अपने पुत्र विक्रम सिंह के साथ फर्रुखाबाद किसी काम से जा रही थी| जब वह थाना कमालगंज के कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर नाला बघार के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे बाइक सबार रानी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घायलों को लोहिया अस्पताल पंहुचाया| वही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| मौके पर सीओ शकील अहमद व थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने भी मौके पर जाँच पड़ताल की| घटना बघार नाले के निकट होने के बाद भी चौकी इंचार्ज अजीत शर्मा एक घंटे के बाद मौके पर पंहुचे|

सीओ शकील अहमद ने बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|