गंगा किनारे मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) गंगा किनारे गुरुवार को एक वृद्ध का शव पड़ा मिलनें से सनसनी फैल गयी| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में ले लिया| काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त नही हो सकी|
थाना क्षेत्र के ढाई घाट पर गंगा के किनारे मिर्जापुर की तरफ लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा देखा गया | उसकी शव पर चोट के कोई निशान नही मिले| मृतक भगवा रंग की टीशर्ट, कोको कोला रंग की लोअर व भगवा रंग का गमछा पहनें था | शव के पास ही उसकी चप्पले भी मिलीं है| सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर आस-पास के लोगों से उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो सकी|
थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि शव की फिलहाल शिनाख्त नही हुई है| शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है| पोस्टमार्टम कराया जायेगा |