सपा नेता के घर लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा नेता के सूने पड़े घर में अचानक भीषण आग लग जानें से लाखों का सामान जलकर राख हो गये| घर वापस आनें पर घटना की जानकरी हुई|
दरअसल सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवज़न सभा विवेक यादव का फतेहगढ़ के मोहल्ला फूस बंगला में आवास है| उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गये थे| लिहाजा घर पर कोई नही था| उसी समय फ्रिज से हुए शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी| आग लगनें से घर के पूरी तरह धुंआ भर गया| इसके साथ ही आग से उनके घर की पहली मंजिल में रखा सामान राख में तब्दील हो गया| वापस घर आने पर विवेक यादव को इसकी जानकारी हुई| उन्होंने बताया कि लगभग आठ लाख का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है|