प्लाट में पड़ी मिली वृद्ध महिला की लाश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) वृद्ध महिला का शव एक प्लाट में पड़ा मिला| जिससे मौके प भीड़ लग गयी | सूचना पर पंहुची पुलिस नें तफ्तीश के बाद शव को कब्जे में ले लिया | पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है|

थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढ़ी असरफ अली निवासी भवानी सिंह का मोहल्ले में ही एक प्लाट पड़ा है | जिसमें सोमवार शाम एक 65 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला | जिससे मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्रित हो गये| सूचना पर बघार चौकी इंचार्ज जितेन्द्र पटेल,बजरिया चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता के साथ ही शहर कोतवाली के रेलवे रोड़ चौकी पुलिस के सिपाही मौके पर पंहुचे| तकरीबन डेढ़ घंटे तक दोनों थानों की पुलिस नें सीमा विवाद चलता रहा | तब तक तफ्तीश इस बात की नही हुई की महिला कौन है घटना कैसे हुई, बल्कि तफ्तीश इस बात की होती रही कि घटना किसके थाना क्षेत्र में है| बाद में थाना मऊदरवाजा में ही मामला निकला| बघार चौकी इंचार्ज जितेन्द्र पटेल नें बताया कि महिला भिखारी लग रही है| मौत कैसे हुई इसकी तफ्तीश हो रही है| शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है|