दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दुष्कर्म के फरार चल रहे आरोपी को पुलिस नें दबोच लिया| उसे गिरफ्तार कर उसका न्यायालय के लिये चालान कर दिया| न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी जदीद निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र दिनेश दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था| पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी| शिवम पर बीते 8 जुलाई 2022 को दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया था| पुलिस नें सोमवार को मसेनी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया | दारोगा योगेश कुमार नें उसकी गिरफ्तारी की है|