धनतेरस के लिए सजा बाजार,दो दिन हैं खरीदारी के शुभ मुहूर्त

LUCKNOW UP NEWS जिला प्रशासन

डेस्क:धनतेरस को लेकर बाजार आज तैयार हैं। बर्तन बाजार से लेकर ज्वेलरी,कपड़ा,इलेक्ट्रानिक्स,कार व बाइक के शोरूमों को आकर्षक रूप से सजाया गया है तो दूसरी ओर खरीदार भी दो दिनों के मुहूर्त के चलते तैयार हैं। शहर में चौक,रेलवे रोड ,नेहरु रोड,लोहाई रोड समेत हर ओर दुकाने सज गई हैं। व्यापारियों के मुताबिक बर्तनों की खरीदारी शनिवार को कम रविवार को ज्यादा होगी। बाजार पूरी तरह से तैयार है। हर वर्ग के लिए स्टील,तांबा,पीतल के बने बर्तन बाजार में मौजूद है। थोक बर्तन बाजार के रुख से अनुमान है कि इस बार पिछले वर्ष धनतेरस के मुकाबले कारोबार से अधिक होने की उम्मीद है। 

रविवार को ही होगी वाहनों की डिलेवरीः शनिवार को लोहे की खरीदारी करने से लोग कतराते हैं। ऐसे में रविवार को पहले से बुक वाहनों की डिलेवरी होगी। इस बार वाहनों की बुकिंग लंबी होने के कारण धनतेरस के अनुरूप कारोबार कम होगा। धनतेरस व दीपावली को वाहनों को पाने वालों की कतार लगी है लेकिन मिलना मुुश्किल है। मोटर साइकिल की भी खरीदारी रविवार को होगी। चौक में सर्राफ कारोबारी ने बताया कि दो दिन मिलने से अधिक कारोबार की उम्मीद है। तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।बाजार के रुख को देखते हुए पिछले साल के मुकाबले अधिक बिक्री की उम्मीद है।कपड़ा कारोबारी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस बार कपड़े की खरीदारी अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि कारोबार शुरू हो गया है।

खरीदारी के लिए ये हैं शुभ मुहूर्तः  इस वर्ष धनतेरस 22 -23 अक्टूबर को है। 22 अक्टूबर को शाम 6:03 बजे तक खरीदारी का मान शुरू होगा। उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस पर पूजन होगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी,धनाध्यक्ष कुबेर की पूजा होती है। इस दिन आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धनवंतरि की भी पूजा होती है। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना श्रेयस्कर होगा। इसी दिन श्रीगणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं खरीदना, बर्तन, सोना.चांदी, आभूषण, वाहन खरीदना मिट्टी के दीपक या घर का सामान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।शनिवार को शाम से खरीदारी शुरू होगी और 23 शाम 6:02 बजे तक खरीदारी होगी। रविवार को सुबह 9 बजे से 10:25 बजे तक, सुबह 10 :25 से 11:50 बजे तक,दोपहर 01 :16 बजे 02 : 41 बजे तक और शाम 05 :31 बजे से से 6 :02 बजे तक खरीदारी की जा सकती है।