संकिसा में दो दिवसीय ‘बौद्ध महोत्सव’ का आगाज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) शनिवार को संकिसा में महोत्सव का आगाज हो गया| दो दिवसीय बौद्ध महोत्सव में दूर दराज से भिक्षु पंहुचे|
संकिसा में बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा में होने वाले बौद्ध महोत्सव को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही| खुद जिलाधिकारी संजय सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा नें सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमृतपुर विधान सभा के विधायक सुशील शाक्य नें धम्मा लोको बुद्ध बिहार में फीता काटकर संकिसा महोत्सव का आगाज किया। इसके साथ ही मंच पर स्थापित की गयी भगवान बुद्ध की पूर्ण प्रतिमा का अनावरण किया गया। संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डा0 धम्मपाल थेरो एवं भिक्षु धम्म कीर्ति ने पूजन अर्चना करायी| संचालन भिक्षु धम्म कीर्ति ने किया। महोत्सव में आये लोगों को
भगवान बुद्ध के बताये रास्ते पर चलने की सलाह दी गयी। समाज को जागृत करने के लिए बौद्ध धर्म का व्यापक प्रचार करने को बताया गया। बौद्ध धर्मियों नें भगवान बौद्ध की साधन की| आयोजक कर्मवीर शाक्य, सरदार सिंह शाक्य, डॉ देवेश शाक्य, कुलदीप कठेरिया रघुवीर शाक्य आदि रहे|