सर्दी से सिकुड़ रहे ग्रामीणों को उढ़ाए कम्बल

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बढ़ती ठंड के प्रकोप के चलते गरीब ग्रामीण को प्रधान नें कम्बल वितरित कर उन्हें बड़ी राहत दी है| कार्यक्रम में लोगों को समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने को प्रेरित किया गया।
विकास खंड मोहम्मदाबाद  के ग्राम सिरौली के ग्राम प्रधान पति सत्येन्द्र सिंह यादव व उनके भाई पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने कम्बल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया| जिसमे गाँव के तकरीबन एक सैकड़ा ग्रामीणों को कम्बल का वितरण किया गया| डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला ने विकलांग गरीबों व बृद्ध ग्रामीणों को कंबल देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|
प्रधान पति सत्येंद्र सिंह यादव ने कहा कि सिरौली ग्राम सभा में एक भी व्यक्ति को ठंड य भूख से परेशान नहीं होने देंगे| जो व्यक्ति कंबल पाने से रह गए हैं उन व्यक्तियों के वह घर जा जाकर उनको कंबल उपलब्ध कराएंगे|
कानूनगो राम लखन पाण्डेय ,लेखपाल इंस्पेक्टर सिंह , लेखपाल निशा मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपम वाजपेयी आदि मौजूद रहे|