हिस्ट्रीशीटर ने भाई के साथ हड़पी महिला की जेसीबी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) महिला से धोखाधड़ी कर हिस्ट्रीशीटर नें जेसीबी मशीन हड़प ली| महिला नें थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस छानबीन कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया जबाहर (लायकपुर) मूल निवासी ज्योति सिंह पत्नी इंद्रेश सिंह नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा कि उन्होंने वीरपुर हरिहरपुर निवासी विवेक सिंह व सुरजीत उर्फ सोनू पुत्र विनोद सिंह को बिक्री की थी| जिसमे 9 मार्च 2022 को किये गये अनुबंध में विवेक व सुरजीत सिंह ने कहा था की जेसीबी का बकाया फाइनेंस किश्ते भी वह वह लोग जमा कर देंगे| इसके साथ ही जो आठ किश्ते उसने जमा की हैं वह भी दो माह के भीतर तुम्हारे ऋण खाते में जमा कर देंगे| लेंकिन उसके बाद भी जेसीबी का पैसा नही दिया ना ही किश्तों का रुपया जमा नही किया| जब कहा तो आरोपियों नें जान से मारनें की धमकी दी| आरोपी सुरजीत उर्फ सोनी थाना राजेपुर में हिस्ट्रीशीटर की सूची पर 8 में नम्बर पर दर्ज है| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| तफ्तीश की जा रही है| तफ्तीश के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|