दो राजस्व निरीक्षकों सहित 9 लेखपालों की तैनाती बदली

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एसडीएम सदर ने दो राजस्व निरीक्षक सहित नौ की तैनाती में फेर बदल कर दिया| जिससे खलबली मची है|
एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने जरारी के राजस्व निरीक्षक इंस्पेक्टर सिंह को भोजपुर का चार्ज दिया है। भोजपुर के राजस्व निरीक्षक सैदमीर खां को कार्यालय में स्थानांतरित किया है| सैदमीर खां प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगो विवेक कुमार पांडेय का पटल देखेंगे| विवेक पांडेय को ग्राम नंदसा व उखरा के लेखपाल बनाया गया है| पिपरगांव के लेखपाल अजय सिंह को ग्राम श्रृंगीरामपुर, कुटरा के लेखपाल अशोक त्रिपाठी को ग्राम नहरेया भेजा गया है| सिटरोली प्रथम के लेखपाल अवनीश कुमार शाक्य को गांव गुतासी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है| तेटा के लेखपाल हर्षित अग्निहोत्री व राजेपुर सरायमेदा के लेखपाल उज्जवल गुप्ता को ग्राम नसरतपुर का अतिरिक्त चार्ज मिला है|