किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों नें कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा| उन्होंने मांगे पूरी ना होनें पर दोबारा प्रदर्शन करनें की चेतावनी दी|
जिलाध्यक्ष सत्यभान झा के नेतृत्व में तकरीबन एक सैकड़ा पदाधिकारियों नें कलेक्ट्रेट पंहुच जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की| जिलाध्यक्ष नें कहा कि वह पहले भी चार बार ज्ञापन दे चुके है| लेकिन कार्यवाही के नाम पर केबल भरोसे की घुट्टी पीला दी जाती है| लेकिन मांगों पर कार्यवाही आज तक नही हुई| धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति बाहर आये और उन्होंने ज्ञापन लेकर जल्द कार्यवाही करानें का भरोसा दिया| इस दौरान देवेन्द्र कुमार, महराज खां, जगवेन्द्र सिंह राजपूत, रामलडैते, धर्मेन्द्र कुमार, राजवीर सिंह चौहान आदि रहे|