तहसील में तीन माह से धूल फांक रहा था कुर्की आदेश

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी नें बसपा नेता अनुपम दुबे के  होटल को कुर्क करनें के आदेश बीते तीन माह पूर्व ही दिये थे| लेकिन आदेश तहसील में तीन महीनें धूल फांकता रहा| डीएम की निगाहें तल्ख होनें के बाद आनन-फानन में कार्यवाही की गयी|
बीते 4 अप्रैल 2022 को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें अनुपम दुबे के गेस्ट हॉउस गुरु शरणम पैलेस को गैंगेस्टर के मुकदमें में कुर्क करनें के आदेश जारी कर दिये थे| लेकिन आदेश लगभग तीन महीने से तहसील में ही धूल खा रहा था| डीएम इस मामले में सख्त हो गये| जिसके बाद रातों रात टीम गठित कर सोमवार को सुबह कुर्की की कार्यवाही को अंजाम दिया गया|