एक ही रात में दो घरों के ताले तोड़कर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस और चोरों में कौन सक्रिय है ? कौन अपना काम निष्ठा से कर रहा है ? इसका अंदाजा बीती एक ही रात में एक ही मोहल्ले में हुई दो चोरी की घटनाओं को देखकर लगाया जा सकता है| चोर तो चोरी कर पुलिस को होमवर्क दे गये| मगर पुलिस तो पुलिस है  शाम तक झांकनें तक नही आयी| देर शाम पुलिस  जाँच करनें पंहुची!
शहर कोतवाली के मोहल्ला गुंजन बिहार कालोनी में रमा कान्त सिंह का घर है| वह गाँव में रहते है| यहाँ  उनका पुत्र अभिषेक सिंह, रमाकान्त की माँ , बेटी तान्या रहती है| बीती रात लगभग दो बजे चोर उनके घर में मुख्य द्वार से कूदकर दाखिल हुए और घर में रखे टेबलेट और 10 हजार की नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| मामला सीसीटीवी में कैद हो गया| जिसमे एक संदिग्ध सरिया आदि पकड़े दिख रहा है|
वहीं रमाकान्त के मकान से कुछ ही दूरी पर सुधीर वर्मा का मकान है| उनके घर के सभी लोग शमसाबाद चिलसरा अपने गाँव गये थे| घर के मुख्य द्वारा पर ताला पड़ा था| सुबह पड़ोसियों को चोरी की घटना की जानकारी हुई| पड़ोसियों नें सुधीर राजपूत को फोन पर बताया| जिसके बाद सुधीर मौके पर आ गये| उन्होंने चौकी आईटीआई में तहरीर दी| लेकिन शाम तक पुलिस के नाम पर एक सिपाही झांकनें तक नही आया| सुधीर नें बताया कि उनके घर से 5 हजार की नकदी व चांदी के जेबरात चोरी किये गये| देर शाम पुलिस जाँच करनें पंहुची| प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि चोरी की जाँच करायी जा रही| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|