एक माह से युवती गायब, नही दर्ज हुई एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग एक महीने पूर्व गायब हुई युवती का अभी तक सुराग तक नही लगा है| पुलिस एक महीने से केबल टरका रही है| मुकदमा भी दर्ज नही हुआ| थक हार के गायब युवती की माँ नें जिलाधिकारी से भेट पर मदद की गुहार लगायी| उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिया|
शहर कोतवाली के ग्राम नरायनपुर निवासी पातीराम की पुत्री जुली बीते 27 मई 2022 से सुबह 5 बजे से घर से लापता है| युवती की माँ फूल श्री नें सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से शिकायत की|  जिसमे कहा कि बेटी को गायब हुए एक महीनें का समय गुजर चुका है| कोतवाली के कई चक्कर लगाये लेकिन हमेशा उसे टरका दिया जाता है| फूल श्री नें फतेहगढ़ कोतवाली के गाँव निनौआ निवासी पिता-पुत्रों पर बेटी को गायब करनें का शक जाहिर किया और कहा कि शिकायत करनें का पता चलनें पर उसे आरोपित धमका रहें है| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें पीड़िता को कार्यवाही का भरोसा दिया|