आवास विकास चौकी में दबंगों ने पुलिस को पीटा, वर्दी फाड़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती रात डोसा विक्रेता के साथ विवाद कर रहे दबंगों को रोकना पुलिस कर्मियों को मंहगा पड़ गया| दबंगों ने पुलिस चौकी के भीतर घुसकर पुलिस कर्मियों को पीट दिया| जिस समय घटना हुई उस समय चौकी इंचार्ज भी मौके पर मौजूद थे| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास चौकी के ठीक सामने डोसा की दुकान पर दो दबंग युवक विवाद कर रहे थे| जिसकी जानकारी होने पर आवास विकास चौकी के सिपाही मंगल सिंह व वीरेंद्र सिंह मौके पर पंहुचे और उन्होंने आरोपियों को हटाने का प्रयास किया| जिस पर आरोपी पुलिस से  भी उलझ गये|

आरोपी पुलिस कर्मियों से विवाद करते हुए आवस विकास चौकी पंहुचे और वहां उन्होंने चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी और दरोगा विनीत कुमार के सामने ही सिपाही मंगल सिंह व वीरेंद्र कुमार को पीट दिया| पुलिस ने आरोपी अभिषेक वर्मा पुत्र नरेंद्र वर्मा निवासी हाता मंगल खां व निश्वत शुक्ला पुत्र उमेश चन्द्र शुक्ला निवासी खतराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| सिपाही  मंगल सिंह नें आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 332, 352, 353, 504, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कराया|
वही फतेहगढ़ के जेएनबी रोड निवासी डोसा विक्रेता किशन ने भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे उसने 20 हजार रूपये ना देनें पर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है|  आवास विकास चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों ने चौकी के भीतर पुलिस से मारपीट की| वही वह उस समय चौकी में ही मौजूद थे| आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| जाँच की जा रही है|