बच्चों के विवाद में मायके आयी महिला को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:( नवाबगंज) बच्चो के विवाद में महिला के पैर में दबंगों ने गोली मार दी| इसके साथ ही उसके परिजनों के साथ ही मारपीट कर दी| महिला को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

जनपद मैनपुरी के बीरमपुर निवासी पिंकी पत्नी दीप सिंह राजपूत बीते दिन रक्षाबंधन के दिन अपने मायके नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर आयी थी| पिंकी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर उसके छोटे भाई राघवेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल के साथ गाँव के युवकों से विवाद हो गया |
पिंकी ने बताया कि उसके मायके में घुसकर भाई रामतीर्थ, बुआ शीतल  ब्रजेश आदि लोगों को जमकर पीट दिया| आरोपियों ने पिंकी के गोली मार दी|

घटना के बाद परिजन महिला  को लेकर सीएचसी पंहुचे| जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल में उसे 108 एम्बुलेंस से लोहिया भेजा गया| जंहा डॉ० राजकिशोर ने महिला का उपचार किया|  प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि बताया कि बच्चों के विवाद में महिला के गोली मारने की जानकारी मिली है| अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|