पीएम में भी नही खुला ‘गौतम’ की मौत का राज, शरीर पर मिलीं चार चोटें

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात युवक की मौत के बाद परिजनों नें पुलिस पर मारपीट कर हत्या किये जानें का आरोप लगाया था| पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराया तो उसमे मौत के राज से पर्दा ही नही उठ सका| जिसके चलते उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हपुरी निवासी 35 वर्षीय गौतम उर्फ सेना शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ घर में लेटे हुए थे। आरोप लगाया गया है कि रात में पुलिस ने दबिश देकर गौतम को पकड़ लिया और उसे घर के बाहर ले गयी| बाहर लेजाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी| जिससे उसकी मौत हो गयी| जिसके बाद पुलिस नें कार्यवाही का भरोसा देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| गौतम का पोस्टमार्टम डॉ० विजय अनुरागी, डॉ० सुमित शाक्य व डॉ० सर्वेश यादव के पैनल से हुआ| वीडियो ग्राफी भी करायी गयी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गौतम के शव में एल्कोहल की पुष्टि हुई है| इसके साथ ही उसके कंधे, कोहनी व कमर में कुल चार चोटें भी पायी गयीं है| लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका| जिसके चलते उसके शव का विसरा सुरक्षित किया गया| जिससे अब उसकी मौत के राज की गुत्थी फिर से उलझ गयी है| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया  कि मृतक के परिजनों से तहरीर ले ली गयी है| शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनें के बाद कार्यवाही की जायेगी|