पुलिस सुरक्षा में अमन-चैन के साथ निपटी जुमे की नमाज

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ में रहा| जिसके चलते शहर छाबनी में तब्दील नजर आया| पुलिस की सक्रियता से जुमे की नमाज अमन-चैन के साथ अदा हो गयी|
बीते दिन से ही जिला प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर सक्रिय था| मस्जिदों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये| शुक्रवार सुबह से ही पुलिस सड़कों पर कदम ताल करती नजर आयी| जिसके बाद दोपहर को शुरू हुई| जामा मस्जिद काजी साहब वाली मस्जिद, बीबी साहिबा मस्जिद दरगाह हुसैनिया मुजीबया वाली मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, छोटे बड़े साहब वाली मस्जिद, सुल्तान  बख्शवाली मस्जिद,  आम वाली मस्जिद, रानी साहिबा मस्जिद,  एक  मिनारा वाली मस्जिद, शेख चुन्नू वाली मस्जिद, फसलें रहमानी मस्जिद, नूरे रहमानी मस्जिद आदि मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कराई गई|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव लगातार नजर रखे रहे| एसओजी टीम प्रभारी बलराज भाटी भी अपनी टीम के साथ मुतैद दिखे|
शहर से होकर गुजरे आईजी ली जानकारी
शुक्रवार दोपहर आईजी प्रशांत कुमार शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर परखने पहुंचे। वह शहर के लाल गेट से ,टाउन हॉल होते हुए बीबीगंज तक गए।टाउन हॉल तिराहे पर उन्होंने रूककर थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार ने जुमे की नमाज को लेकर जानकारी ली|
डीएम-एसपी ने किया फ्लेग मार्च
जुमे की नमाज से पूर्व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा नें शहर में भारी फोर्स के साथ फ्लेग मार्च किया|