अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गयी| लेकिन उसके शव की शिनाख्त नही हो सकी| पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना क्षेत्र के रुदायन कंपिल मार्ग पर निजामुद्दीन पुर तिराहे के पास अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन नेलगभग 60 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया| जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस मृतक सफेद रंग का पैजामा आसमानी रंग की शर्ट पहने हुए था| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी| उपनिरीक्षक अंकुश राघव ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थानाध्यक्ष महेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| अभी उसकी शिनाख्त नही हो सकी है |