अपडेट: गला दबाकर की गयी थी डेयरी संचालक की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुटरा निवासी डेयरी संचालक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया| पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है| व्ही पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है|
30 वर्षीय जबर सिंह यादव पुत्र चन्द्रपाल यादव अपने घर पर डेयरी संचालन का कार्य करता था| बीते गुरुवार को वह कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम जखा में अपने मबेशी चराने के लिये गया था| दोपहर उसके पिता चन्द्रपाल उसे वही भोजन देने गये| पिता दोपहर को भोजन देकर घर लौट आये| शाम को उसके मबेशी अपने आप घर आ गये| लेकिन जबर सिंह घर नही आया| परिजनों के कुछ इंतजार के बाद उसकी तलाश शुरू की| लेकिन उसका कोई पता नही चला|
देर रात परिजनों को जखा निवासी नरेश यादव के खेत में जबर सिंह की पानी में भीगी हुई लाश पड़ी मिली | उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे| शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने सूचना पुलिस को दी | पुलिस देर रात घटना स्थल पंहुची| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| मृतक के पिता चन्द्रपाल ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने लंकेश यादव, उमेश यादव, पुत्र जीतलाल यादव, अर्जुन पुत्र भइयालाल यादव, मनोज पुत्र लंकुश यादव, अभिषेक पुत्र उमेश यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया|
शुक्रवार को जगत सिंह यादव के शव का डा. दीपेंद्र अवस्थी ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, जगत सिंह के गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शरीर पर सीने, गले, सिर आदि छह जगहों पर चोटें पाई गईं| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|