छोटी बहन की डोली के साथ उठी बड़ी बहन की अर्थी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) छोटी बहन की शादी में गयी बड़ी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| जिससे कोहराम मच गया| आनन फानन में दुल्हन को विदा किया गया और बड़ी बहन के शव को पुलिस नें पीएम के लिए भेज दिया|
थाना कमालगंज के ग्राम चंदौआ निवासी 26 वर्षीय सुधा पत्नी मंजीत राजपूत का मायका जनपद एटा जसरथपुर फर्दापुर में है| सुधा की छोटी बहन ललिता का विवाह कोतवाली फतेहगढ़ के महरूपुर सहजू आबाद नगर निवासी रामऔतार राजपूत के पुत्र रामलखन से तय हुआ था| बहन की शादी में शामिल होनें के लिए सुधा 7 जून को शाम 4 बजे अपने पति मंजीत व बेटों चार वर्षीय आशीष व 3 वर्षीय अंशुल के साथ मायके फर्दापुर चली गयी|
बीते दिन रामलखन की बारात भी एटा फर्दापुर पंहुची| विवाह आदि की रस्मे लगभग पूरी हो चली थी| दूल्हा रामलखन के भाई श्याम सुन्दर ने बताया कि जोकुर्सी दहेज में मिलीं थी उन कुर्सियों पर बैठनें को लेकर विवाद हो गया| जिससे गाँव के ही हमलावर असलहे लेकर आ गये और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे सुधा की आंख के निकट गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| और गोली लगनें से दुल्हे का परिवारी मझिया रविन्द्र कुमार भी घायल हो गया| गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी| आनन-फानन में विदा की गयी|
गोली लगनें से सुधा की मौत की खबर पर उसके ससुराल में भी मातम पसर गया| घर पर केबल मृतका सुधा की जेठानी कुसमा पत्नी रिंकू मिली| सुधा की ससुराल में सन्नाटा नजर आया| मृतका सुधा का पति मंजीत राजपूत संविदा विद्युत लाइन मैंन है| उधर दोपहर को रामलखन अपनी विदा कराकर अपनी नवविवाहिता पत्नी ललिता को लेकर घर महरूपुर सहजू आबाद नगर पंहुचा| वहां भी गम का माहौल नजर आया| दुल्हे नें खौफनाक मंजर की पूरी कहानी अपनी जुबानी बतायी|