गंगा से 25 घंटे बाद बरामद हुआ किशोरी का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) शनिवार को लगभग 25 घंटे बाद गंगा में डूबी किशोरी का शव बरामद होते ही कोहराम मच गया| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
बीते शुक्रवार को थाना कमालगंज के किदवई नगर निवासी ओमा देवी पत्नी राजवीर अपनी बेटीओं 17 वर्षीय कोमल,कोमल, पूजा, रानी व बेटे रितिक के साथ गंगा नहाने जंजाली नगला गाँव के निकट गयी थीं| उसी समय कोमल व रानी गंगा में डूब गयी| जिसमे से रानी को निकाल लिया गया था| जबकि कोमल का कोई पता नही चला था| पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से शव की तलाश करा रही थी| शनिवार को सुबह लगभग 8:30 बजे किशोरी का शव तेरा अकबरपुर के निकट गंगा में उतराता मिला| शव मिलते की मृतका की माँ ओमा देवी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | उपनिरीक्षक विमल कुमार मौके पर पंहुचे|