अतिक्रमण अभियान का व्यापारियों ने किया विरोध, पुलिस देखकर खिसके

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को अतिक्रमण अभियान का विरोध कर रहे व्यापार पुलिस देखाकर खिसक गये|
दरअसल शनिवार को शहर के चौक पर राजेश गारमेंट की दुकान को अतिक्रमण की जद में आनें पर तोड़ दिया गया| जिसके बाद युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव व बर्तन बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदित अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ सड़क पर आ गये| उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की| इसके बाद लोहाई रोड़ व नेहरु रोड़ पर अपना विरोध दर्ज कराया| जिसकी भनक जब कोतवाली पुलिस को मिली तो भारी पुलिस बल मौके पर आ गया| पुलिस को देखकर नेता गलियों में समा गया|