जीजीआईसी में कालेज की बेबसाइट का लोकार्पण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर में विद्यालय की वेबसाइट का लोकार्पण एवं दस दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। जिसमे प्रदर्शनी भी लगायी गयी| जिसका अबलोकन डीआईओएस द्वारा किया गया |
आयोजन में छात्राओं नें पेंटिंग, मिट्टी के खिलौने, हाथ के बने पंखे, बेबी फ्रॉक, बेस्ट मैटेरियल से बने शोपीस, झालर, झूमर, रंगोली आदि की प्रदर्शनी लगायी। जिसका जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० आदर्श त्रिपाठी नें अवलोकन किया|इसके साथ ही उन्होंने कालेज की बेबसाइट का लोकार्पण किया गया| जो जिले की पहली कालेज बेबसाइट है| प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ई मेल आईडी, सुंदर लेख, एकल नृत्य, इंडोर गेम्स, सिलाई, योगा, पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों के माध्यम से दिया गया। शिक्षिका अनुसुइया दीक्षित, श्वेता देवी, अखलेश कुमार, प्रभाकर सिंह ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। विद्यालय की साइट पर विद्यालय की सभी गतिविधियां प्रदर्शित की जाएंगी। छात्रा वंशिका, लवी, वैष्णवी, अनुभा, सिद्धि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कंप्यूटर आपरेटर नवनीत भारद्वाज, दिनेश चंद्र, राजीव कुमार, सीमा आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन छात्रा गीता ने किया।