चकरोड़ पर बना रखा था मकान, बुलडोजर नें किया ध्वस्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दस सालों से चकरोड़ पर मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था| जिसे शनिवार को बुलडोजर नें ध्वस्त कर दिया|
तहसील क्षेत्र के राजेपुर में चन्दन सिंह पुत्र गुरुदयाल ने चकरोड़ की भूमि पर कब्जा करके अपना पक्का घर बना लिया था| वहीं विनोद सिंह ने भी दीवार बना रखी थी| लिहाजा इस सम्बन्ध में तहसील न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा था| तहसीलदार सदर नें चन्दन सिंह के बेदखल करनें के आदेश भी जारी कर दिये थे| शनिवार को तहसीलदार अमृतपुर संतोष कुशवाह व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम व राजस्व निरीक्षक श्याम बाबू आदि मौके पर पंहुचे और उन्होंने चन्दन सिंह का मकान जेसीबी से ध्वस्त करा दिया| जबकि विनोद सिंह को खुद दीवार तोड़ने का समय दिया गया|