समस्याओं के विरोध में पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पालिका की अनदेखी के खिलाफ पालिकाध्यक्ष की दहलीज पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया|
दरअसल मोहल्ला अंगूरीबाग चौकी तिराहे से महाकाल मन्दिर तक कई जगह जाल टूटे पड़ें है| जिसमे आये दिन दुर्घटना होती रहती है| कई जगह लीकेज के चलते जल भराव रहता है| जिससे आम जनमानस को काफी समस्या हो रही है| सड़क के दोनों तरफ नाले भी खुले पड़े है|
सोमवार को इन्ही मांगो को लेकर अंकुर श्रीवास्तव, गोपाल कश्यप, हरीओम वाल्मीकि, अनुराग वाल्मीकि, सूरज कुमार आदि ने पालिकाध्यक्ष के आवास पर जाकर धरना प्रदर्शन किया और उनके पति मनोज अग्रवाल को ज्ञापन सौपा|

Comments are closed.