सपाईयों को सोशल मीडिया पर सक्रिय होनें की सलाह

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड संगठन के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया| इसके साथ ही पदाधिकारियों को चुनाव केविषय में भी टिप्स दिये गये|  सोशल मीडिया पर पदाधिकारियों को संक्रिय होनें की सलाह दी गयी|
मुलायम सिंहयूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव सरदार तोषित प्रीत सिंह के आवास पर बैठक सम्पन्न हुई| डिजिटल माध्यम से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने पदाधिकारियों से संवाद किया| जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड शशांक सक्सेना ने गौरव यादव को जिला उपाध्यक्ष, सैफ खान को नगर अध्यक्ष कमालगंज और सतेंद्र राजपूत एवं डॉ० ब्रजेश राजपूत को जिला सचिव नामित करते हुए मनोनयन पत्र वितरित किये। सरदार तोषित प्रीत ने सभी को सोशल मीडिया पर संक्रिय होनें की सलाह दी| सभी ने 300 यूनिट फ्री योजना के फॉर्म को डोर टू डोर जाकर ज्यादा से ज्यादा भराने का प्रण लिया। रोहित शाक्य,  भानू प्रताप सिंह, अजयपाल पाल यादव, ,सुनील यादव, सौरभ गुप्ता, अरविंद कठेरिया व जियायुद्दीन आदि रहे|