अतिक्रमण अभियान में रसूखदारों पर दिखा रहम!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को फतेहगढ़ के जेएनबी रोड़ पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया| चार घंटे में ही पूरी जेएनबी रोड़ का अतिक्रमण साफ कर दिया गया| अभियान के दौरान कई रसूखदार लोगों के गगनचुंबी भवन को हाथ तक नही लगाया गया| लेकिन बुलडोजर फर्श खोदकर चला गया|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान जेएनबी रोड़ पर चला| अधिकतर लोगों नें जिनकी कोई जुगाड़ नही थी उन्होंने अपना भवन खुद ही तोड़ लिया | जो बच गया था उसे बुलडोजर नें नही बक्सा| बुलडोजर भी चेहरे पहचान कर चला| निरीक्षण भवन से लेकर रखा तिराहे तक का अतिक्रमण हटाया गया| दरअसल जेएनबी रोड़ पर लगभग 15 दिन पूर्व पैमाइश करके चुना डाला गया था| सभी को एक सप्ताह का समय पैमाइश में आये भवन तोड़ने के लिए दिया गया था| जिसकी जुगाड़ थी उसने अपने मकान को हाथ नही लगाया| सपा नेता सुबोध यादव ने अपना मकान खुद तोड़ लिया| अब उन्हें पता है कि अब उनकी चलनी तो है नही लिहाज खामखां क्यों विवाद हो| उनके मकान तोड़ लेनें के बाद पता चला की उनसे बड़े रसूखदार भी रहते है जेएनबी रोड़ पर!
जेएनबी रोड़ पर एक सेवा निवृत प्रशासनिक अधिकारी (जिलाधिकारी कार्यालय) का आवास गगनचुंबी बना है| जिसके सामने कई लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सुरक्षा कबच बनकर खड़े हो गये| नगर मजिस्ट्रेट जब उधर पंहुची और पैमाइश करायी तो फीता उनके गगनचुंबी भवन में प्रवेश कर गया| वह जिला प्रशासन से सेवानिवृत्त थे तो उन्हें दोबारा समय देना अनिवार्य था! जिसके चलते उन्हें खुद ही अपना मकान तोड़ लेनें की अनुमति दे दी गयी| इसके अलावा अन्य कई भवन छोड़ दिये गये|
इस दौरान ईओ रविन्द्र कुमार, कोतवाल जेपी पाल आदि रहे |