भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष को दरोगाओं ने पीटा, लगे जाम में फंसे मंत्री

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) वाहन चेकिंग के दौरान बेटे से विवाद की खबर पर पंहुचे बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष के साथ दो दारोगाओं ने मारपीट कर दी| जिससे हंगामा हो गया| मौके पर धरना प्रदर्शन हुआ| जिसके बाद सांसद और जिलाध्यक्ष आदि भी मौके पंहुचे | बाद में दारोगाओं के खिलाफ कार्यवाही के भरोसे पर हंगामा शांत हुआ|
थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी शिव कुमार हलवाई बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष व वर्तमान में सांसद के प्रतिनिधि भी है|  बुधवार शाम उनका पुत्र विकास बाइक से जा रहा था| उसी दौरान रेलवे तिराहे पर दारोगा मिथिलेश व हेमंत कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे| लिहाजा विकास की बाइक पुलिस नें रोक ली| विकास नें इसकी सूचना अपने पिता शिव कुमार को दी| शिव कुमार नें बताया की जब वह मौके पर पंहुचे और दारोगा से चालान करनें का कारण पूंछा तो उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया| जिस गाल में थप्पड़ मारा उस गाल में उन्हें कैंसर है| आक्रोशित पूर्व नगर अध्यक्ष साथियों के साथ धरने पर बैठ गये| सूचना मिलने पर सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, भाजयुमों जिला महामंत्री राहुल राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार मौके पर आ गये| उसी दौरान उधर से गुजर रहे मंत्री धर्मपाल सिंह भीड़ से लगे जाम में फंस गये| उन्हें सांसद व विधायक नागेन्द्र सिंह ने समस्या से अवगत कराया|जिसके बाद बमुश्किल उनके काफिले को निकाला गया|
इसके बाद सांसद पीड़ित पूर्व नगर अध्यक्ष को  लेकर चेयरमैंन प्रीती महेश्वरी के कैम्प कार्यालय पर गये| वहीं सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा भी पंहुचे| भाजपा नेताओं ने दोनों दारोगाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की| सीओ ने उन्हें कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद मामला शांत हुआ| रहे|