सिर में गंभीर चोट मार दो दिन पूर्व हुई थी गिरिशा की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात राजेपुर क्षेत्र में सड़क पर मिली महिला की लाश की शिनाख्त नही हुई थी| मंगलवार को शाम उसके परिजनों ने सोशल मीडिया पर डाली गयी महिला की फोटो से उसकी शिनाख्त कर ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया| जिसमे हत्या लगभग दो दिन पूर्व सिर में गंभीर चोट लगनें से होना बतायी गयी| पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है|
थाना राजेपुर क्षेत्र के इटावा बरेली हाईवे पर ग्राम शेराखार मोड़ के निकट बीच सड़क पर एक लगभग 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला था| पुलिस ने शिनाख्त ना होनें पर उसके शव को पोस्टमार्टम हॉउस में रखा दिया था| उधर महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं| जिसके बाद मृतका की बहन का बेटा शिवप्रताप, भतीजा मोहित व ताऊ का बेटा रजनीश शव गृह पंहुचे और शव की शिनाख्त 30 वर्षीय गिरीशा पत्नी रनदीप पमार निवासी मत्तीपुर हरपालपुर हरदोई के रूप में की| परिजनों के अनुसार मृतका बीते 15 मई को फर्रुखाबाद के लिए निकली थी| जिसके बाद वह घर नही पंहुची| मृतका के 12 वर्षीय पुत्र आरुषी व 8 वर्षीय राखी  है|
मंगलवार को उसकी शिनाख्त होनें के बाद दारोगा राजेश कुमार ने शव का पंचनामा भरनें के बाद पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ० गौरव यादव व एसीएमओ डॉ० सर्वेश यादव के पैनल से हुआ| सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक मृतका के सिर में गंभीर चोट पायी गयी| जिससे उसकी मौत हुई| एक माथे और एक चोट नाक पर मिली| दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड सुरक्षित कर ली| पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया| मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का मायका थाना अमृतपुर के ग्राम कोलासोता है| उसका पहला विवाह रनदीप पमार के साथ हुआ था| लेकिन बीते लगभग 7 वर्ष पूर्व रनदीप की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| जिसके बाद महिला ने अपने देवर सुदीप से विवाह कर लिया था| लेकिन उसका सुहाग जादा नही नही चला| बीते वर्षो सुदीप ने भी बीमारी के चलते दम तोड़ दिया|  राजेपुर थानें के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रधान के भाई पारस पुत्र विश्वनाथ की लिखित सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया| जाँच की जा रही है|