बुधवार को जिले में होंगे मंत्री धर्मपाल सिंह

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को जिले में योगी कैबिनेट के मंत्री धर्मपाल सिंह होंगे| वह विभागीय अधिकारियों से वार्ता भी करेंगे|
जारी कार्यक्रम के अनुसार वह 11:30 बजे भाजपा नेता शैलेन्द्र राजपूत के जहानगंज आवास पर पंहुचेगें| तकरीबन आधा घंटे बाद रुकेंगे| इसके बाद 12:15 बजे वह निरीक्षण भवन पंहुचेंगे| इसके साथ ही वह निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे| दोपहर 1:45 बजे वह नारायण आश्रम में पंहुचेंगे| शाम को पांच बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे|