चोरी के जेबरात खरीदनें के शक में सराफा दुकान पर छापा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) चोरी का माल खरीदनें के शक में गाजियाबाद पुलिस ने सराफा दुकान पर छापेमारी की| लेकिन जानकारी गलत मिली| जिस पर व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध किया| गाजियाबाद पुलिस खाली हाथ लौट गयी|
दरअसल गाजियाबाद के सदर थाना क्षेत्र के लोना बार्डर इंद्रपुर निवासी उस्मान खां के घर चोरी की वारदात हुई थी| जिसका मुकदमा गाजियाबाद के सदर थानें में दर्ज किया गया था| घटना में संलिप्त होनें के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने दबिश देकर चार दिन पूर्व थाना कमालगंज के मझगाँव निवासी सौरभ को उठाया था| उसकी निशान देहि पर गाजियाबाद पुलिस गुरुवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू रोड़ स्थित एक सराफा दुकान पर दबिश दी| लेकिन पता चला दुकान दो महीने पूर्व में ही खुली है| जबकि चोरी 2021 को हुई थी| सूचना पर व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी (ददुआ), जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी आदि व्यापारी नेता मौके पर आ गये और कड़ा विरोध किया| जिसके बाद पुलिस वापस लौट गयी| घुमना चौकी इंचार्ज कृष्ण नरायण यादव ने बताया की गाजियाबाद पुलिस ने दबिश दी थी| लेकिन कुछ मिला नही|