महिला के घर से नकदी जेवर के साथ संदूक चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी महिला शाहिदा बेगम पत्नी गुड्डू के घर बीती रात चोरो ने कमरे में रखे नकदी-जेबर के साथ ही साथ संदूक भी चोरी कर लिया| सुबह जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|

शाहिदा ने बताया की बीती रात वह अपने पति गुड्डू व पुत्र अकरम व अकलम व पुत्री फरनास के साथ घर के आंगन में लेटी थी| देर रात चोर घर में दाखिल हुये| कमरे में ताला नही लगा था केबल रस्सी से किबाड बांधे हुये थे| जिन्हें चोरो ने खोल दिया और बक्से आदि में तलाश के बाद वह कमरे में रखा संदूक चोरी कर ले गये | संदूक में 12,850 रूपये के साथ ही साथ एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी, एक सोने की चेन आदि थी|

सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर कार्यवाही की बात कह रही है|