नगला दीना से फतेहगढ़ चौराहे तक हटाया अतिक्रमण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को भोलेपुर के नगलादीना से फतेहगढ़ चौराहे तक का अतिक्रमण हटाया गया| जिसमे कई जगह नाले के ऊपर बनाया गया अतिक्रमण बुलडोजर ने जमीदोज किया|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के साथ ईओ रविन्द्र कुमार ने नगला दीना से अतिक्रमण अभियान शुरू कराया| जिसमे सड़क के दोनों तरफ सरकारी नक्शे के हिसाब ने अभियान चलाया गया| जिसमे नाले के ऊपर बनाये गये अतिक्रमण कको हटाकर नाला खोला गया| लेखपाल गौरव त्रिवेदी ने सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जगह-जगह पैमाइश की| बेबर रोड़ निवासी अशोक दुबे की कर्नलगंज गुरुद्वारा के सामने पातीराम धर्मशाला में दुकानें हैं| जिनका अतिक्रमण हटाया गया| उन्होंने आरोप लगाया की नगला दीना में बीजेपी नेता के घर के सामने जेसीबी नही चली| एक हार्डवेयर की दुकान को भी छोड़ दिया गया| फिर उनका अतिक्रमण क्यों तोड़ा जा रहा है| जबकि वह सरकारी पैमाइश के काफी पीछे दुकानें बनायें है| हालांकि उनकी दुकानों को फिलहाल नही तोड़ा गया लेकिन दुकानों के सामने किये गये अतिक्रमण को हटाया गया| पातीराम धर्मशाला से जेएनबी रोड़ तक बनी दुकानें के सामने से दशकों पुरानें नाले को खोदा गया| सहकारी बैंक के निकट मुख्य मार्ग पर लोहापीटा समाज के लोग दशकों से रह रहें है|वह भी अतिक्रमण की जद में आ रहे थे| उन्हें भी हटनें का समय दिया गया| वही सीएमओ कार्यालय के बाहर जितेन्द्र कुमार निवासी कर्नलगंज का किताबों का खोखा है| लिहाजा उसे भी खोखा हटानें का समय दिया गया| फतेहगढ़ चौराहे पर स्थित पेट्रोल पम्प की फर्श नीचे करने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट ने दिये| कुल मिलाकर गुरुवार को फतेहगढ़ चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया|
ईओ नगर पालिका रविन्द्र कुमार ने बताया की अभियान जारी रहेगा| हटानें के बाद दोबारा अतिक्रमण किया गया तो जुर्माना लगाकर विधिक कार्यवाही होगी|