काली नदी में उतराता मिला शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बुधवार को काली नदी में एक शव देखा गया| जिसके बाद मोहम्मदाबाद व बेबर थानों की पुलिस ने छानबीन की| लेकिन रात होनें के चलते फिलहाल खबर लिखे जानें तक निकाला नही जा सका|
जनपद की सीमा पर वह रही काली नदी में अक्सर शव देखें जाते है| विगत दिनों भी एक मैनपुरी की महिला की लाश पड़ी मिली थी| बाद में पता चला की उसकी हत्या की गयी थी| बुधवार शाम को कोतवाली पुलिस को सूचना  मिली की काली नदी में एक लाश पड़ी है| सूचना पर मदनपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पंहुचे| वहीं जनपद मैनपुरी के बेबर थानें की पुलिस भी आयी और छानबीन कर चली गयी| काली नदी में मगरमच्छ होनें की दहशत से कोई घुसने की हिम्मत नही कर सका|
मदनपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद ही कार्यवाही होगी|