सरकारी नाली बंद करनें में सगे भाईयों सहित सात पर एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सरकारी नाली बंद करनें और पालिका कर्मियों से अभद्रता करनें के मामले में ईओ की तहरीर और सगे भाईयों सहित 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है| पुलिस छानबीन कर रही है |
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि 16 अप्रैल को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शारदा देवी, उमा देवी निवासी सुनार वाली गली ने शिकायत की थी| जिसमे कहा था की सुनार वाली गली बढ़पुर निवासी अराजकतत्व द्वारा नाली बंद कर दी गयी है| जब शिकायत की जाँच मुख्य सफाई निरीक्षक व सर्वेयर से करायी गयी तो पता चला की मोहल्ले के ही विनोद कुमार,सुभाष कटियार पुत्र श्रीराम, अंशुल पुत्र विनोद, आकाश व रंजित पुत्र सुभाष कटियार, सर्वेश चंद तिवारी पुत्र मनीराम तिवारी ने नाली बंद कर रखी है| लिहाजा जब नाली खोलनें को कहा गया तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया| जिससे जल निकासी नही हो पायी| सुभाष चन्द्र कटियार ने सड़क तोड़कर बोरिंग भी करा ली है| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है| जाँच शव इंस्पेक्टर जगदीश कुमार को दी गयी है|