लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग, युवक घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) विवाह समारोह में लाइसेंसी रिवाल्वर से की गयी हर्ष फायरिंग के पैर में गोली लगनें से गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है| घायल के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकवाई निवासी भुवनेश कुमार पुत्र अरुण कुमार नें पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया की गाँव में प्रबल प्रताप पुत्र नरेंद्र सिंह की पुत्री का विवाह समारोह चल रहा था| विवाह समारोह में नितीश कुमार उर्फ सोनू पुत्र राघवेन्द्र सिंह ने अपने चाचा रामनरेश की लाइसेंसी रिवाल्वर से लापरवाही से हर्ष फायरिंग कर दी| जिससे उसके पुत्र 20 वर्षीय करन सिंह के पैर में गोली लगी| जिससे उसे गंभीर हालत में शहर के नाला मछरटटा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस छानबीन कर रही है| एसएसआई मो० अकरम ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|